(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। ईसानगर थाना इलाके में नदी किनारे एक गांव में शुक्रवार को प्रेमी युगल के शव एक ही पेड़ से लटके मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूल रहे युगल के शवों को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाएं ब्याप्त है।
- ईशानगर थाना इलाके की घटना है, एक गांव में पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटके मिले हैं. दोनों अलग अलग बिरादरी के बताए जा रहे हैं.

ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक प्रेमी युगल का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत मे लगे पेंड में फाँसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। शुक्रवार को थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव के बाहर गन्ने के खेत मे पेंड पर दो लोगों के शव फांसी के फंदे से लटके होने की पुलिस को जानकारी दी गयी। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुचें लोगों ने पहचान की, दोंनो एक ही गांव के अलग अलग बिरादरी के हैं। युवक 18 साल का है, जब कि किशोरी 16 साल की है। मौके पर पहुचें निरीक्षक राजकरन शर्मा, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। दोनो के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी परिवार वालों को भी थी। बिरादरी अलग अलग होने से दोनों परिवारों ने युवक और किशोरी को समझाया भी था। लेकिन वो अलग होने को तैयार नही थे। अब घटना के बाद परिवारों में चीखपुकार मची हुई है। वही गांव में दोनों की मौत के बाद तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है। उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी किसी तरह की तहरीर नही मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।





