राष्ट्रीय लोक अदालत 11 को, बैंक प्रबंधकों से की वार्ता

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वाद निस्तारित करवाएं : अध्यक्ष जिविसेप्रा 

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। – राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वाद निपटारा कराने को प्रयास जारी हैं। 11 दिसम्बर को होने वाली लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर बैठक हुई।

सचिव प्राधिकरण कर्णिका अवध के संचालन में  बैंक प्रबंधकों की आवश्यक बैठक बुलाई गई। कर्णिका ने बताया कि 11 दिसम्बर 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन है। सभी बैंक प्रीलिटिगेशन वादों का अधिकाधिक निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। इसके पूर्व सचिव ने तहसीलदारों की बैठक इसी संदर्भ में बुलाई थी  । आज बैठक में एलडीएम बीएस राणा व आर्यावर्त बैंक, बैंक आफ बड़ोदा, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, पीएनबी आदि के प्रतिनिधि मौजूद थे ।

Leave a Comment