सिंगाही में सभासद नाराज, कहा- आय-व्यय का ब्यौरा न मिलने पर होगा आंदोलन

  • लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही नगर पंचायत में बोर्ड के सदस्य खासे नाराज है, आरोप है कि नगर पंचायत की आठ माह से बैठक नही हुई, और आय-व्यय का ब्यौरा नही दिया गया है,

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर/सिंगाही । खीरी जिले की सिंगाही नगर पंचायत बोर्ड के सभासद आय-व्यय का ब्यौरा न मिलने से नाराज हैं, उन्होंने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर एक सप्ताह का समय दिया है। कहा कि अगर मांगे न मानी गयीं तो आंदोलन को मजबूर होंगे।

सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत से सरकारी धन के खर्च का आय-व्यय का विवरण नहीं  दिया जा रहा है. जबकि इससे पूर्व सभी सभासदों को इसका ब्यौरा मिलता चला रहा है. इसके अलावा करीब आठ महीने से बोर्ड की बैठक भी नहीं कराई गई और पंद्रहवें वित्त की धनराशि के टेंडर भी बिना बोर्ड की सहमति के करा दिए गए। उसमें भी सडकों का चयन मनमाने तरीके से हुआ है। इसी को लेकर सभासद महेश सिंह, हरदेश गुप्ता, जय सिंह, मसूद खां, सभासद प्रतिनिधि उमाकांत कटियार, जोगेंद्र शाक्य, शिशिर गुप्ता,राहुल गुप्ता ने ईओ अवधेश मिश्र को ज्ञापन देकर एक सप्ताह में आय व्यय का ब्योरा देने की मांग की है। इसके बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके संबंध में ईओ अवधेश मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन की मांगों पर विचार कर उन्हें संतुष्ट कर लिया जाएगा।

Leave a Comment