- हर चार दिन बाद भुगतान कर रही गुलरिया चीनी मिल,

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर/ गुलरिया। गुलरिया चीनी मिल ने 29 नवम्बर तक खरीद किये गए गन्ने का भुगतान किसानों को कर दिया है।
मिल के अपर महाप्रबंधक (वाणिज्य) तुषार अग्रवाल ने बताया कि गुलरिया चीनी मिल ने 27 से 29 नवम्बर तक ख़रीदे गए गन्ने का भुगतान के एवज में 8 करोड़ 99 लाख 99 हजार रुपये भेजे गए किसानों के खाते में भेज दिया है। नए सत्र में अब तक खरीदे गए गन्ने का 39 करोड़ 48 लाख 74 हजार रुपये भेजे जा चुके है ।





