राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी बैठक में चेतावनी, बोले जल्द भुगतान करे चीनी मिल

(The यूपी top voice)
06/12/2021 सोमवार
लखीमपुर/निघासन। भाकिमयू (सिंघानिया) संगठन ने पिछला गन्ना बकाया भुगतान न होने पर 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी दी है।भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) संगठन की बैठक जनपद लखीमपुर खीरी के क्षेत्रीय कार्यालय निघासन में की गई। ईसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के सिंघानिया ने संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की और आर के चौहान को निघासन विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया। उन्होंने सरदार संदीप सिंह को संगठन के प्रति उदासीनता और निष्क्रियता के चलते को तत्काल प्रभाव से 3 दिन के लिए जिलाध्यक्ष लखीमपुर के पद से निलंबित कर दिया। कहा कि 3 दिन के अंदर संतोषजनक स्पष्टीकरण ना होने पर संगठन से निष्कासित कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि पिछले गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इसी क्रम में 15 दिसंबर से होने वाले अनिश्चितकालीन धरने की रूपरेखा तैयार करते हुए संगठन के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सिंघानिया जी ने बताया कि वह जब तक किसानों का भुगतान नहीं हो जाएगा तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रशांत पांडेय, रमाकांत दीक्षित, नंदकिशोर आर्य, आर के चौहान, राजू गिरी, रमेश भारती, राजेश राजपूत, ग्राम लालपुर पूर्व प्रधान, राम भोले सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।





