एप्टेक की 21वीं वर्षगांठ के मौके पर बोले सेंटर हेड
छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किये रंगारंग कार्यक्रम


The यूपी top voice
06/12/2021 सोमवार
लखीमपुर के पलिया में एप्टेक कंप्यूटर सेंटर की स्थापना की 21वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। जिसमें संस्थान में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि , क्षेत्र की प्रमुख समाज सेविका दीपशिखा गुप्ता एवं सेंटर की चेयर पर्सन अलका गुप्ता ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए । इसमें जमाल, निधि, रिद्धि, श्यामू , किरनजीत कौर, अजहरुद्दीन, अंजलि, नूरुद्दीन, प्रशांत, शाहनवाज, विजय कुमार शर्मा आदि कई बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। सेंटर की फैकल्टी शब्नूर फातिमा, फिरदौस, शिवम व शबीनूर को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। सेंटर हेड अनूप गुप्ता ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है व यह देश में आईटी क्षेत्र में हो रही उन्नति के कारण ही संभव है। इसके प्रति सभी को सजग रहने व छात्र छात्राओं को भविष्य में उच्च कैरियर बनाने के अमूल्य सुझाव दिए ।





