(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। बिजुआ ब्लॉक में विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
खंड विकास कार्यालय बिजुआ में ब्लॉक प्रमुख नेहा राज ने लाखो की कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
उक्त अवसर पर उपस्तिथ जनसमहू को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंद्रकुमार मिश्र ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। मिश्र ने कहा कि आज केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश व देश को विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उक्त अवसर पर विधायक अरविंद गिरि ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने विकास कार्यों की रूपरेखा बताई।






