पलिया बार एसोसिएशन के कदम की हो रही सराहना

The यूपी top voice
लखीमपुर/पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन के एक अधिवक्ता के निधन के बाद पलिया बार एसोसिएशन ने सहायता प्रदान की है। 50 हजार रूपए की इस सहायता राशि का चेक दिवंगत अधिवक्ता की पत्नी को सौंपा गया है। भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी दिवंगत वकील अरविंद कुमार गुप्ता का कुछ माह पूर्व निधन हो गया था। जिसके बाद पलिया बार एसोसिएशन ने उनकी पत्नी को 50 हजार रूपए की सहायता राशि का चेक उनके घर जाकर दिया है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जीवन प्रकाश मेनरो, महामंत्री रूपेश निगम, संयुक्त मंत्री रविकांत दिनकर, कोषाध्यक्ष उपेंद्र राणा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। पलिया बार एसोसिएशन के इस कदम की सराहना हो रही है।





