बुजुर्ग की हत्या में अपने ही थे शामिल, भांजी और नाती ने सिर कुचलकर ली थी जान

  • लखीमपुर खीरी के भीरा कोतवाली में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके रिश्ते की भांजी और नाती को गिरफ्तार किया है, दोनों ने जायदाद नाम कराने को लेकर हुए विवाद के बाद  बुजुर्ग की सिलबट्टे से कुचलकर हत्या कर दी थी।
आरोपी महिला और युवक

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी/भीरा। भीरा थाना इलाके में गुरुवार को हुइबबुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने  खुलासा कर दिया है पुलिस के मुताबिक उसकी हत्या रिश्ते की भांजी और महिला के नाती ने मिलकर की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया  जहां जस  जेल भेज दिया है।

भीरा थाना इंचार्ज अजय राय ने बताया की गुरुवार में बुजुर्ग काशीराम की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस के मुताबिक काशीराम ने शादी नही की थी। वह करीब 10 साल से गदियाना गांव में अपनी रिश्ते की भांजी माधुरी के घर पर रहता था। माधुरी के पास मगदापुर थाना मोहम्मदी का रहने वाला उसका नाती हंसराम शुक्ला भी रहता था। काशीराम की जमीन बिजुआ में थी, उसकी कीमती जमीन पर माधुरी और उसके नाती की निगाह लगी थी। अक्सर माधुरी अपने मामा से जमीन नाती हंसराम के नाम कराने को कहती थी, लेकिन वो टाल जाता था। इसी को लेकर बुधवार की रात भी माधुरी ने जमीन का बैनामा नाती के नाम करने को कहा। इस बात से इनकार करने पर दोनो ने घर मे रखे सिलबट्टे से सिर पर प्रहार किए । घायल अवस्था मे पड़े होने से काशी राम की सुबह तक मौत हो गयी। हालांकि सुबह बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

– प्रधान ने लिखाया मुकदमा, आरोपी हुए गिरफ्तार

ग्राम प्रधान अखिलेश बाजपेयी ने वारदात की सूचना पुलिस को दी थी। इसी मामले में मुकदमा भी प्रधान ने लिखाया था। पुलिस के मुताबिक दोनो आरोपियों को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

– गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार राय, का. पवन कुमार  और आरती देवी शामिल रहीं।

Leave a Comment