- हाल ही में मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाने वाले वसीम रिजवी और जितेन नारायण त्यागी को शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पद से हटाने की मांग उठ गई है इस मामले में एक सदस्य ने चेयरमैन को पत्र भी लिखा है

(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल लखनऊ। शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य वसीम रिजवी के जितेन नारायण त्यागी बन जाने के बाद क्या अब भी वो बोर्ड के सदस्य बने रहेंगे ! इस बात को लेकर बोर्ड में चर्चा होगी . बोर्ड के एक सदस्य सैय्यद फैजी ने चेयरमैन को बाकायदा पत्र लिखकर उन्हें बोर्ड से हटाने की मांग की है।
वक्फ बोर्ड चैयरमैन अली जैदी को पत्र लिखकर बोर्ड सदस्य सैयद फैज़ी ने कहा है कि जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिज़वी को सदस्य पद पर अब नही रखा जाना चाहिए। क्यों कि वक्फ अधिनियम धारा 14 (क) के अनुसार मुस्लिम होना निरिहित है। ऐसे में अब उन्हें बोर्ड के सदस्य पर रहने का अधिकार नही है।

वहीं वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को मुतवल्ली पद से भी हटाने की मांग की गई है। बता दें कि पूर्व में वसीम रिज़वी मुतवल्ली कोटे से ही बोर्ड सदस्य निर्वाचित हुए थे। उन्हें अब मुतवल्ली पद भी छोड़ना पड़ सकता है।





