@narendramodi रात को कुछ देर रहा हैकर्स के कब्जे में, दो ट्वीट हुए, पीएमओ ने बताई ये वजह

  • हैकर्स ने एक बार फिर से भारत की आईटी टेक्नोलॉजी में सेंध लगाई है. बीती रात को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑफिशियल निजी टि्वटर अकाउंट @narendramodi हैक हो गया। रात 2 बजे के बाद दो ट्वीट हुए, जो बिटकॉइन क्रिप्टो करेंसी को लेकर थे, हालांकि बाद में ट्वीट डिलीट कर दिए गए और पीएमओ ने वजह भी बताई.

(TheUpTopVoice) team digital दिल्ली। शनिवार की रात देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निजी @narendramodi हैक हो गया। हालांकि दो बार जो tweet हुए उन्हें दो दो मिनट के अंतराल पर डिलीट कर दिया गया। लेकिन इस घटना के बाद साइबर क्राइम के बढ़ते दायरे चिंता में डाल रहे हैं , और आईटी टेक्नोलॉजी की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हैकर्स ने जो ट्वीट किए, वो वायरल हो रहे हैं।

हैकर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में सेंध लगा दी। @narendramodi से रविवार (12 दिसंबर) की सुबह 2.11 बजे एक स्‍पैम ट्वीट किया गया। ट्वीट में कहा गया, ‘भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी स्‍वीकार्यता दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 BTC खरीदे हैं और देश के सभी नागरिकों में बांट रही है। जल्‍दी करें india…… भविष्‍य आज आया है!’

हैकर्स की इस हरकत के बाद तुरंत ही PMO एक्शन में आया, उसने कुछ देर में दोनों ट्वीट डिलीट भी किये, साथ ही @PMO से इस बात की जानकारी भी दी।

PMO ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी देकर बताया.

PMO ने tweet लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से कुछ समय के लिए छेड़छाड़ की गई थी. इस मुद्दे को ट्विटर के पास उठाया गया है और अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया. एक थोड़े अंतराल के दौरान अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई, इस दौरान किए गए ट्वीट को नज़रअंदाज़ किया जाए.”

आखिर भारतीय प्रधानमंत्री का ही ट्विटर हैंडल क्यों हुआ हैकर्स के निशाने पर!

  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइबर ठगों ने सिर्फ इसलिए निशाने पर लिया है कि उन्होंने हाल ही में सिडनी संवाद के दौरान डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए क्रिप्टोकरंसी पर अपना सख्त रवैया दिखाया था। पीएम मोदी ने कहा था कि सभी देशों को यह सुनिश्चित करना होगा कि क्रिप्टो गलत हाथों में न पड़े, इससे युवाओं पर बुरा असर पड़ेगा। तीन दिन पहले उनके बयान के बाद ही माना जा रहा है कि क्रिप्टो करेंसी के चलते उन्हें निशाना बनाया गया है।

Leave a Comment