लखीमपुर खीरी: भीरा में गन्ना भुगतान को लेकर किसान भूख हड़ताल पर, 16वें दिन जारी रहा अनशन

  • बजाज चीनी मिल में गन्ना बकाया को लेकर किसानों का चल रहा धरना प्रदर्शन जारी है. भीरा में आज क्रमिक अनशन का सातवां दिन है लेकिन अभी तक उनकी भुगतान की समस्या का हल नहीं हुआ है.

भीरा में क्रमिक अनशन पर बैठे किसान अमर बंसल, लखविंदर सिंह, निर्मल सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला उर्फ गांधी और मतलूब भूख हड़ताल पर

(THE_UP_TOP_VOICE) लखीमपुर/भीरा। लखीमपुर खीरी के वीरा गन्ना सहकारी समिति में किसानों का आज प्रदर्शन का 16वां दिन है. पिछले 7 दिन से किसान क्रमिक अनशन पर भूख हड़ताल पर हैं. अभी तक इनकी मांगों पर कोई भी ठोस आश्वासन नहीं मिला है.

बजाज चीनी मिल पर पिछले बकाया को लेकर पलिया तहसील में किसान आंदोलन पर हैं. भीरा और पलिया कलां गन्ना सहकारी समिति पर पिछले 16 दिन से किसान तालाबंदी कर के आंदोलन कर रहे हैं. साथ ही मिल को चलने से रोक दिया गया है. किसान इस बात पर अड़े हैं कि उन्हें मिल चलाने से पहले पुराना बकाया दे दिया जाए, वहीं भीरा गन्ना सहकारी समिति के किसान चाहते हैं कि उनके क्षेत्र के तीन गन्ना सेंटर गुलरिया चीनी मिल को आवंटित कर दिए जाएं, जिससे उनके गन्ने की सप्लाई भी शुरू हो जाए. ऐसे में खेतों में गन्ना होने से अगली फसल की बुवाई प्रभावित है. किसान कहते हैं कि अगर समय रहते खेतों से गन्ने की कटाई नहीं हुई तो पेड़ी की फसल नहीं होगी, साथ ही उनका कहना है कि जब तक भुगतान नही होगा वो पलिया चीनी मिल चलने नही देंगे साथ भले उनकी फसल खराब हो जाये।

  • रविवार को ये पांच किसान भूख हड़ताल पर रहे
  • भीरा में क्रमिक अनशन पर रविवार को किसान अमर बंसल, लखविंदर सिंह, निर्मल सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला उर्फ गांधी और मतलूब भूख हड़ताल पर बैठे रहे।

Leave a Comment