- बिल्कुल कनपुरिया स्टाइल में बुलेट चला कर हाई-फाई दुल्हन की मांग करने वाले बुलेट राजा का सोशल मीडिया में जितना वीडियो वायरल हुआ था अब उससे कहीं ज्यादा यूपी पुलिस अपने जागरुकता कैंपेन में इस वीडियो को चला रही है, इस वीडियो को up police के फेसबुक पेज पर 34,800 बार देखा जा चुका है और इसे दो हजार तीन सौ बार शेयर किया जा चुका है, वहीं @uppolice के हैंडल पर pinned ट्वीट है , जिसे 3000 बार से ज्यादा ट्वीट किया जा रहा है।

(The_UpTop_Voice) कानपुर / लखनऊ। यूपी के कानपुर में एक युवक ने चलती बुलेट बाइक पर बॉलीवुड के गाने पर लिपसिंग किया था. खालिद नाम के युवक ने इस वीडियो को 6 महीने पहले शूट किया था,लेकिन सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हुआ. जिससे कानपुर पुलिस ने खालिद को 14000 का चालान भेजा है. इस चालान के बाद खालिद को बुलेट राजा नाम से जाना जा रहा है, तो वहीं यूपी पुलिस उनके इसी वीडियो को अपने जागरुकता कैंपेन का हिस्सा बना चुकी है.
‘मुझको हाईफाई एक लगाई चाहिए….
कानपुर के खालिद ने जो वीडियो बनाया था, वो बॉलीवुड का का एक फ़िल्मी सांग था, किसी म्यूज़िकल ऐप पर बने वीडियो को पुलिस के पास 5 महीने में पहुंच था। कानपुर पुलिस ने बगैर हेलमेट बाइक चलाने और वाहन चलाने में लापरवाही बरतने के चलते 14 हजार का चालान काटा था. इसी के बाद खालिद को मीडिया से खूब पहचान मिली।
- यूपी पुलिस ने वायरल वीडियो की बनाई क्लिप, अब जागरूकता अभियान में खूब हो रहे पॉपुलर खालिद
Driven by social media likes, throwing caution to the winds while driving can lead to the end of your ‘story’ forever!
— UP POLICE (@Uppolice) December 11, 2021
Drive Safe, Stay Safer#SafetyFirst#HelmetProtects pic.twitter.com/mWN3f5Xhbq
यूपी पुलिस ने खालिद उर्फ बुलेट राजा की वीडियो को एडिट कर पुलिस लोगो के साथ जारी कर प्रचार का हिस्सा बनाया है. खालिद की इस वीडियो को @uppolice के ऑफिसियल ट्विटर से pinned ट्वीट किया गया है, जिसे 12 दिसम्बर को शाम 8 बजे तक 894 बार रि-ट्वीट और 3000 लाइक मिले हैं, वहीं पुलिस के फेसबुक पेज यूपी पुलिस से 35 हजार से ज्यादा देखा गया है. लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं.
Driven by social media likes, throwing caution to the winds while driving can lead to the end of your ‘story’ forever!
— UP POLICE (@Uppolice) December 11, 2021
Drive Safe, Stay Safer#SafetyFirst#HelmetProtects pic.twitter.com/mWN3f5Xhbq





