देखिए लखीमपुर में कहाँ किसान ले रहे जंगली हाथियों से मोर्चा

  • खीरी जिले में जंगल से कही बाघ बाहर हैं, तो कही हाथिन, किसान अपनी गन्ने की तैयार फसल को काट भी नही पा रहे हैं,
जंगल से निकल कर आये हाथी खेतों में मौजूद

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर/सिंगाही। वन प्रभाग की बेलरायां रेंज के बथुआ बीट में हाथियों का दल लगातार आबादी की तरफ आ धमक रहा है। किसी भी समय अचानक हाथियों के आ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

लखीमपुर खीरी जिले में गन्ने के सीजन में अक्सर जंगल से निकल कर हाथी और बाघ खेतों की तरफ रुख कर देते हैं। ऐसे में किसानों की फसल की कटाई को मजदूर तक मिलना मुश्किल होता है। इस समय बेलरायां रेन्ज के बथुआ बीट में जंगली हाथी खेतों और आबादी का रुख किये हैं। इस इलाके में गन्ना की कटाई के दौरान खेतों में काम कर रहे ग्रामीण हाथियों के हमले को लेकर भयभीत हैं। उधर, वन विभाग ने हाथियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह से जंगल की सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों की लगातार चल रही चहलकदमी से ग्रामीण परेशान हैं। बताते चलें मौजूदा समय में गन्ना की कटाई का काम चल रहा है। जिसके चलते अधिकतर ग्रामीण दिन रात खेतों में काम में जुटे हुए हैं।

इलाके के ही नौबना के ग्रामवासियों ने बताया कि क्षेत्रों में हाथी अक्सर दिखाई दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ हैं. उधर वन विभाग भी हाथियों की चहलकदमी को लेकर पूरी तरह चौकन्ना बना हुआ है। हाथियों की रोकथाम के लिए पटाखे चलाना व शोर मचाने जैसी गतिविधियों का सहारा लिया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों को भी खेतों में काम करते समय चौकन्ना रहने व अनावश्यक रूप से जंगल की तरफ न जाने की चेतावनी वन विभाग द्वारा बार-बार जारी की जा रही है।

Leave a Comment