आखिर गोला में भी किसानों को मिली जीत, मिलेगा बकाया भुगतान

  • मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह की मध्यस्थता से किसानों की सभी मांगे मानी गयीं, 12 दिन से चल रहा धरना हुआ समाप्त
किसानों को लिखित पत्र सौंपा गया

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। गन्ना बकाया भुगतान को लेकर गोला में किसान और बजाज चीनी मिल के बीच बात बन ही गयी। 12 दिन चले आंदोलन के बाद आखिरकार मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह की मध्यस्थता के बाद किसानों की मांगें मान ली गईं। सोमवार देर शाम को आंदोलनरत किसानो और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को उनकी मांगों का सहमति पत्र जारी किया गया।

पत्र के बजाज चीनी मिल की ओर से लिखित में तय समय मे भुगतान किए जाने का वादा है। वहीं नए सत्र का भुगतान भी होगा।

मांग में शामिल बैलगाड़ी सट्टा धारकों और 10 पर्ची से कम के गन्ना सप्लाई देने वाले किसानों का पूरा भुगतान दिए जाने को माना गया है। वहीं 10 ट्राली से अधिक गन्ना सप्लाई देने वाले किसानों को आधा भुगतान तत्काल दिया जाएगा। शेष भुगतान डीएम को चेक के माध्यम से 31 दिसम्बर की डेट को होगा।

Leave a Comment