तिकुनिया हिंसा : मंत्री पुत्र समेत 13 अन्य आरोपियो पर किसानों को जानबूझकर कुचलने की लगी धाराएं

  • लखीमपुर हिंसा मामले में विवेचक ने बड़ा खुलासा किया है विवेचक विद्यासागर दिवाकर ने कोर्ट में में बताया है कि हादसा नही साजिशन किसानों पर हमला हुआ था।
  • मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ मोनू समेत 13 अन्य आरोपियों पर हादसे की धाराएं हटाकर जानबूझकर एक राय होकर कुचलने की धाराएं लगाने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है.

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में विवेचक ने जो रिपोर्ट कोर्ट में पेश की है, उसमे मामले को साजिशन किसानों पर हमला किया जाना बताया है।

– किसान और पत्रकार की मौत हादसा नही साजिशन!

यूपी के तिकोनिया किसान हिंसा कांड में जांच में जो निकल कर आया है, वो बड़ा चौकाने वाला है। इस मामले में सभी आरोपियों पर अब और गंभीर धाराएं लगाने की कोर्ट में अर्जी दी गईं हैं। मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों पर जांच रिपोर्ट के बाद धाराएं बदलने के लिए विवेचक ने कोर्ट में अर्जी लगाई है।. मामले में विवेचक़ ने खुलासा किया है कि ये घटना सिर्फ हादसा नही थी, आरोपियों पर जानबूझकर प्लानिंग करके अपराध करने का आरोप. इसलिए अब धारा 279,338,304 A को हटाकर अब आईपीसी की धारा 307, 326, 302, 34,120-बी,147, 148,149, शस्त्र अधिनियम की 3/25/30 धारा में बदली जाएं, इसके लिए इन्हें मंगलवार को कोर्ट में तलब किया गया है।

Leave a Comment