दूसरे दिन भी गुलरिया मिल ने किया भुगतान, 11 दिसम्बर तक गन्ना सप्लाई का पैसा भेजा

  • गुलरिया चीनी मिल ने लगातार दूसरे दिन 11 दिसम्बर का तक का गन्ना किसानों का भुगतान एडवाइज के माध्यम से भेजा है.

(THE_UP_TOP_VOICE) लखीमपुर / गुलरिया। बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने लगातार दूसरे दिन भी गन्ना भुगतान किया है।

गुलरिया चीनी मिल के अपर महाप्रबंधक (वाणिज्य) तुषार अग्रवाल ने बताया कि गुलरिया चीनी मिल ने 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक खरीदे गए किसानों के गन्ने के एवज में कुल भुगतान कर दिया है. जिसमें 24 करोड़ 56 लाख 94 हजार रुपए किसानों के खाते में बैंक एडवाइज के माध्यम से भेजे हैं. बता दें कि एक दिन पहले सोमवार को गुलरिया चीनी मिल ने 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक का भुगतान भेजा था. दूसरे दिन 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक का भुगतान भेज दिया है. अब गुलरिया चीनी मिल के ऊपर महज 72 घंटे का किसानों का भुगतान बाकी है.

Leave a Comment