- मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाने वाले जितेंद्र त्यागी ने वसीम रिज़वी के नाम से जारी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि अब वो सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे।

(The_UpTop_Voice) लखनऊ। मुस्लिम धर्म को छोड़ हिन्दू बने यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को वसीम ने मुतवल्ली पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बोर्ड की बैठक से पहले शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने सनातन धर्म को अपना लिया है। अब मुझे मुसलमान धर्म से कोई ताल्लुक नहीं है।
6 दिसम्बर को अपनाया था हिन्दू धर्म
मालूम हो कि इसी महीने की 6 दिसम्बर को शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने गाजियाबाद में स्थित डासना देवी मंदिर में सनातन धर्म अपना लिया था। वसीम रिजवी अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हो गए हैं। उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि मरने के बाद मेरा हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी चिता में अग्नि यति नरसिम्हा सरस्वती देंगे।
अपनी हत्या करने की योजना का लगाया था आरोप
सनातन धर्म स्वीकार करने के बाद वसीम रिजवी ने आरोप लगाया था कि मुसलमान उनकी हत्या और गर्दन काटने की साजिश रच रहे हैं।





