धर्म की राजनीति से अब राजनीति का धर्म निभाने की राहुल ने दी सलाह
प्रियंका गांधी ने प्रेस नोट जारी कर किया ट्वीट, कहा अब कब मंत्री को करोगे बर्खास्त
- लखीमपुर हिंसा मामले में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद केंद्र सरकार पर विपक्ष ने हमला तेज कर दिया है राहुल गांधी ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने की मांग की है.
(The_UpTop_Voice) लखनऊ/लखीमपुर। तिकुनिया हिंसा के मामले में एसआईटी की रिपोर्ट के बाद पूरा दिन विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर रहा. राहुल प्रियंका के अलावा तमाम लोगों ने ट्वीट किए हैं. हालांकि प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का अभी तक कोई tweet नही आया है, जब कि अभी तक सबसे पहले अखिलेश और प्रियंका के ऐसे मामलों में tweet आते रहे हैं।
..@narendramodi जी किसानों को आपकी खोखली बातें नहीं सुननी हैं। प्रधानमंत्री होने के नाते अपनी संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए लखीमपुर किसान नरसंहार की साज़िश में गृह राज्यमंत्री की भूमिका की जाँच अविलम्ब शुरू करवाइये एवं उन्हें तुरंत बर्खास्त करिए।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 14, 2021
प्रेस वक्तव्य pic.twitter.com/VjMBf35wVK
न्यायालय की फटकार व सत्याग्रह के चलते अब पुलिस का भी कहना है कि गृह राज्यमंत्री के बेटे ने साजिश करके किसानों को कुचला था
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 14, 2021
जांच होनी चाहिए कि इस साजिश में गृहराज्यमंत्री की क्या भूमिका थी? लेकिन @narendramodi जी किसान विरोधी मानसिकता के चलते आपने तो उन्हें पद से भी नहीं हटाया है। pic.twitter.com/ZLRNNefz7I
राहुल गांधी ने आज लखीमपुर मामले में 2 ट्वीट किये है, पहले tweet में कहा है कि मोदी जी किसानों से माफी मांगने का समय आ गया है, जब कि दूसरे tweet से राहुल ने साफ करने की कोशिश की है कि लखीमपुर मामले में कांग्रेस आगे लड़ाई लड़ती रहेगी।
- राहुल ने पीएम को दी सलाह- अब राजनीति का धर्म निभाओ,
धर्म की राजनीति करते हो,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 14, 2021
आज राजनीति का धर्म निभाओ,
यूपी में गए ही हो,
तो मारे गए किसानों के परिवारों से मिलकर आओ।
अपने मंत्री को बर्खास्त ना करना अन्याय है, अधर्म है!#Lakhimpur pic.twitter.com/oHo147oL2U
धर्म की राजनीति करते हो,
आज राजनीति का धर्म निभाओ,
यूपी में गए ही हो,
तो मारे गए किसानों के परिवारों से मिलकर आओ।
अपने मंत्री को बर्खास्त ना करना अन्याय है, अधर्म है!
- माफी मांगने का समय आ गया है मोदी जी:राहुल का tweet
मोदी जी, फिर से माफ़ी माँगने का टाइम आ गया…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 14, 2021
लेकिन पहले अभियुक्त के पिता को मंत्री पद से हटाओ।
सच सामने है!#Lakhimpur #Murder pic.twitter.com/r5wfoOLHak





