लखीमपुर हिंसा: किसान-पत्रकार की मौत के मामले में धाराएँ बढ़ने पर क्या बोले राकेश टिकैत ?

  • तिकुनिया कांड में एसआईटी की रिपोर्ट में दुर्घटना की धारा हटाने और सजिशन कृत्य करने को लेकर बढ़ाई गईं धाराओं को लेकर राकेश टिकैत एक बार फिर से मुख्य आरोपी मोनू मिश्रा के मंत्री पिता को निशाने पर लिया है.

(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल लखीमपुर। तिकुनिया कांड में आरोपी मोनू मिश्रा, समेत 13 अन्य आरोपियों पर सजिशन किसानों को कुचलने हमला करने की धाराएं लगने के बाद किसान नेता राकेश टिकैत एक बार फिर से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पर हमलावर हुए हैं, उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डालकर उनका पुराना बयान याद दिलाया है.

राकेश टिकैत ने लिखा है कि “आज उनका कोई ब्यान नही आया जो कहते है कि अगर आरोप साबित होता है तो इस्तीफा दे देंगे।पुलिस ने साजिश का भंडाफोड़ कर कहा कि तिकुनिया हिंसा सुनियोजित थी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल से हत्यारे अजय टेनी को बर्खास्त कर गिरफ्तारी करो”

साथ ही मंत्री अजय मिश्र टेनी को गिरफ्तारी का हैशटैग भी चलाया है,

राकेश टिकैत ने हादसे में मारे गए चार किसान के अलावा पत्रकार रमन कशयप की श्रदांजलि देते हुए फ़ोटो, एसआइटी विवेचक की रिपोर्ट भी लगाई है।

Leave a Comment