आखिर लखीमपुर जिले के सिंगाही में अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ धरने पर क्यों रहे सभासद

  • लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही में नगर पंचायत में सब कुछ ठीक ठाक नही चल रहा है, लगातार उपेक्षा झेल रहे सभासदों ने 12 दिन में दो बार चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया
सभासदों ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा

लखीमपुर/सिंगाही। (theयूपीtv) सिंगाही नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते सभासदों ने धरना दिया, लेकिन उनके धरने पर कोई भी जिमेदार नही पहुंचा, देर शाम को चैयरमैन पहुंचे, और ज्ञापन लिया।

दरअसल नगर पंचायत के दस सभासदों ने चार दिसंबर को अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्र को ज्ञापन देकर आय-व्यय का ब्यौरा मांगा था। इसके लिए ईओ ने दस दिन का समय मांगा था। इसकी अवधि पूरी होने बाद भी जब सभासदों को आय व्यय का ब्यौरा नहीं मिला, तो वह गुरूवार को सभासद वाजिद हुसैन , महेश सिंह, हरदेश गुप्ता, इतवारी शाक्य, जय सिंह, मसूद खां, सभासद प्रतिनिधि जोगेंद्र शाक्य , शिशिर गुप्ता, राहुल गुप्ता, हकीमुल्ला खान नगर पंचायत के सामने धरने पर बैठ गए । पूरे दिन धरने पर बैठे रहने के बाद करीब सायं करीब साढे  पांच बजे पहुंचे चेयरमैन उत्तम मिश्र को आय व्यय का ब्यौरा, साफ सफाई समेत सात सूत्रीय को लेकर ज्ञापन देकर उस पर चार दिन में कार्यवाही किए जाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर फिर से धरना प्रदर्शन करने की बात कही। करीब आधा घंटे चली वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

Leave a Comment