- गांजर इलाके के सिंगाही कस्बे में जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट की दीवानगी छायी रही, मशहूर टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सिंगाही इलेवन ने कब्जा जमाया

सिंगाही खीरी। सिंगाही में खेले जा रहे पाँच दिवसीय जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सिंगाही इलेवन और फैसल वारियर्स की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें सिंगाही इलेवन ने जीत कर फाईनल टूर्नामेंट कप पर कब्जा कर लिया।
कस्बे में जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ फाइनल टूर्नामेंट मैच का उदघाटन मोहम्मद कय्यूम ने किया। उन्होंने सिंगाही मे टूर्नामेंट कराने वाली कमेटी का आभार जताते हुए कहा कि छोटे से कस्बे मे इतनी बडा टूर्नांमेट से कस्बे का नाम रोशन होता है, उन्होंने ने कहा कि नगर में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है इसे निखारने की। आयोजक महफूज़ अंसारी ने आये हुए मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर किया । मुख्य अतिथि कय्यूम ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबाल में किक मारकर मैच शुरू कराया।

सिंगाही इलेवन और फैसल वारियर्स के बीच फाइनल मैच खेला गया। 60 मिनट के इस टूर्नामेंट में दोनो टीमों अच्छा प्रदर्शन किया। पर खेल के अंत तक दोनों टीमें कोई गोल नही कर पाई। ट्राईवेकर में सिंगाही इलेवन ने मैच को 1/4 से जीत लिया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह, सपा नेता धनीराम मौर्या, बेनज़ीर उमर, पराक्रम शाह, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद अकील, परवेज आलम, इमरान अंसारी सहित सभी खेल प्रेमियों सिंगाही के खेल मैदान फाइनल फुटबाल टूर्नामेंट के मैच का आनन्द लिया।





