नेपाल से गुजरात जा रही यात्री बस पलटी, एक बच्चे की मौत, 18 घायल

  • लखीमपुर- भीरा स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा, इस हादसे की सूचना पाकर 25 किमी दूर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मदद ने जुट गई, हादसे में एक बच्चे की मौत हो गयी, 18 घायल हैं.

लखीमपुर खीरी (theयूपीtv) । नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर से नेपाली यात्रियों को लेकर जा रही बस पलट जाने से एक बच्चे की मौत हो गयी. बस में सवार 85 सवारियों में 18 को अस्पताल ले जाया गया, जब कि सुरक्षित 60 सवारियों को पास में एक स्कूल में ठहराया गया। पुलिस राहत कार्य में जुटी है।

भीरा थानाध्यक्ष अजय राय ने बताया हादसा करीब 12 बजे स्टेट हाईवे पर मलुकापुर मोड़ पर हुआ है, जिसमे एक 4 माह के बच्चे की मौत हो गयी है, 15 से 20 लोग घायल हैं, उन्हें हल्की चोटें आई हैं,जिन्हें बिजुआ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। शेष यात्रियों को मलुकापुर गांव के सरकारी स्कूल में लाया गया है।

Leave a Comment