किसानों से अभद्रता मामले में पत्रकारों के साथ आया किसान संगठन
(The_Up Top_Voice) लखीमपुर खीरी मे भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत संगठन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू के नेतृत्व में किसान नेताओं ने पत्रकार से की गई अभद्रता को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को उनके पद से हटाए जाने को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को सौंपा. उक्त ज्ञापन में किसान नेताओं ने मांग की कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को शीघ्र पद मुक्त किया जाए और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए. हमारे पत्रकार मीडिया को संविधान का चौथा स्तंभ माना गया है और उसकी बेइज्जती हम किसान हरगिज़ नहीं बर्दाश्त करेंगे. देश की सुरक्षा एकता अखंडता को बनाए के लिए संपूर्ण मीडिया जगत दिन रात एक कर के हमारी बात सरकार को और सरकार के बात हम तक पहुंच आती है. अपनी जान जोखिम में डालकर हर घटनाक्रम से हम को उजागर करती है हम घर पर आराम से बैठते हैं और संपूर्ण विश्व का हाल जानते हैं हमें उनका शुक्रगुजार हमें चाहिए