सपा ने किया जनसंवाद- कहा किसानों की हत्यारी सरकार को उखाड़ फेंकना है अब

  • समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने कहा कि अब लोगों की उम्मीदें सपा से है, मौजूदा सरकार से विकास की डोर टूट गयी है।

(The Up Top Voice) लखीमपुर खीरी। समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल रविवार को जनपद खीरी में आये तो समजवादी नेताओं ने स्वागत किया। शहर के बाहर जल भवन पर युवजन सभा के जिला अध्य्क्ष आशीष पटेल और लोहिया वाहिनी के जिला अध्य्क्ष रियाजुल्ला खान के नेतृत्व में स्वागत किया गया ।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने विधानसभा के ग्राम बम्हनपुर में जिला सचिव विजय लाल वर्मा , सोबरन लाल वर्मा और सुरेश वर्मा द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कृष्ण कुमार पटेल जी ने कहा समाजवादी पार्टी के  विकास के मॉडल से प्रदेश के नवजवानों ,किसानों,महिलाओं ,पिछडो,दलितों और अल्पसंख्यकों के हित सम्भव है, 2022 में किसानों की हत्यारी सरकार को उखाड़ फेंकने के काम जनता करेगी । आशीष पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही इस प्रदेश को सुरक्षित और विकसित कर सकती है, रियाजुल्ला खान ने कहा लखीमपुर खीरी को गृहराज्य मंत्री और उनके बेटे ने जो कलंकित किया है उस कलंक को जनता अपने वोट से धोने का काम करेगी। छात्रसभा ज़िला अध्य्क्ष प्रवीण यादव, यूथ ब्रिगेड ज़िला अध्य्क्ष माधुर्य सिंह मधुर ने भी कृष्ण कुमार पटेल जी का स्वागत किया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरशद हुसैन ,मोनू यादव,अविनाश चौधरी,आनंद पटेल,इमरान रज़ा,जावेद अंसारी, यासर खान,राहिल अंसारी,आमिर खान,अंकित वर्मा,तौफीक खान,आदिल,राम बाबू सिंह ,सरोज गुप्ता,शाबान अहमद,देवेंद्र वर्मा,प्रवीण पटेल,सिराज अहमद,कृपाल यादव,ललित कटियार ,अवधेश यादव ,आदेश गुप्ता,प्रमोद तिवारी,एहतिशाम खान,सूरज सिंह ,सहित सैंकड़ो साथी उपस्थित रहे।

Leave a Comment