- (The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। रविवार को जैनस इनीशिएटिव्स एवं डॉक्स नियर मी के तत्वावधान में प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा धर्मशाला, बेहजम रोड लखीमपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
- शिविर मब 60 लोगों ने अपना परीक्षण कराया। 45 बच्चे भी थे। कैंप मे विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज कुमार श्रीवास्तव, नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पीयूष शर्मा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अलका राय मौजूद रहे। अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा नन्द कुमार मिश्र ने सभी चिकित्सको का ब्राह्मण धर्मशाला में स्वागत किया। कुमुदेश शंकर शुक्ला, मनमोहन तिवारी, कल्लू राम शुक्ला, अभिषेक अवस्थी, नमिता श्रीवास्तव सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।






