गुलरिया चीनी मिल ने 16 दिसम्बर तक किया भुगतान

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी । बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने 16 दिसंबर तक का गन्ना भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है।

चीनी मिल के अपर महाप्रबंधक(वाणिज्य) तुषार अग्रवाल ने बताया कि किसानों से 12 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 15 करोड़ 53 लाख 90 हजार रुपये का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है। चीनी मिल अब तक 92 करोड़ 19 लाख 23 हजार रुपए का भुगतान किसानों को कर चुकी है।

Leave a Comment