वरुण के तेवर: फिर से अपनी ही सरकार के खिलाफ बैठे संविदा कर्मियों को दी अपनी आवाज

  • वरुण गांधी लगातार सरकार पर कटाक्ष करने से पीछे नहीं हो रहे हैं, कभी खीरी जिले में किसान के धान में आग लगाने का मामला आया हो या कहीं भ्रष्टाचार को लेकर बात हुई हो। वरुण ट्वीट करके दर्शा रहे हैं कि वह मौजूदा समय मे भाजपा की नीतियों से संतुष्ट नहीं हैं। इस बार उन्होंने पीलीभीत जिले में समान कार्य समान वेतन नियमितीकरण की मांग को लेकर बैठे संविदा कर्मियों के साथ बैठे और उनकी मांगों को लेकर ट्वीट भी किया।

(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल- पीलीभीत। पीलीभीत से भाजपा के लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने सोमवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे संगठनों के साथ जा बैठे. यह प्रदर्शन मनरेगा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी,आशा बहुएं, शिक्षामित्रों के मानदेय के लिए चल रहा है. भाजपाबसांसद का उठाया गया भाजपा सरकार के खिलाफ यह कदम सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया है.

बता दें कि भाजपा सांसद वरुण गांधी इससे पहले भी किसानों, युवाओं, बैंककर्मियों और बेरोजगारों के मुद्दों पर मुखर होकर विरोध करते रहे हैं. वे अपनी पार्टी की ही सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में कई बार ट्वीट भी कर चुके हैं. इसी क्रम में सोमवार को वे प्रदर्शन कर रहे संविदाकर्मियों के साथ जा बैठे.

Leave a Comment