संघ प्रमुख ‘संग’ सपा संरक्षक मुलायम के सोफा शेयर करने पर बीजेपी उत्तरप्रदेश ने फेसबुक पर लिखा ‘तस्वीर बहुत कुछ बोलती है’

  • संघ प्रमुख मोहन भगवत के साथ एक ही सोफे पर बैठे मुलायम सिंह यादव का एक फोटो मंगलवार से एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसे दोनों पार्टी के समर्थक अपने तर्क के साथ वायरल करने में जुटे थे, अब वही फ़ोटो बीजेपी उत्तरप्रदेश के ट्विटर और फेसबुक पेज पर पोस्ट हुआ है, उसका कैप्शन बड़ा मजेदार है,

(The_Uptop_voice) टीम डिजीटल लख़नऊ। संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की एक फोटो मंगलवार से सोशल मीडिया पर घूम रही है। इस फोटो को अब बीजेपी उत्तर प्रदेश के ऑफिसियल ट्विटर और फेसबुक पेज से पोस्ट किया गया है,फोटो के कैप्शन में एक लाइन लिखी है,’ तस्वीर बहुत बोलती है’

इस फोटो के बीजेपी के फेसबुक पेज पर आने से कई मायने लगाए जा रहे हैं। जिसमें सपा समर्थक और संघ समर्थक दोनों अपने अपने हिसाब से लिख रहे हैं. समाजवादी पार्टी के समर्थक लिख रहे हैं कि संघ प्रमुख मोहन भागवत को समाजवादी ज्वाइन कर लेंगे। अन्य यूजर ने लिखा है क्या मुलायम सिंह संघ ज्वाइन करेंगे! एक यूजर ने लिखा है यदि बीजेपी फोटो को गलत इस्तेमाल कर रही है ।

सपा की तरफ से कुछ नेताओं ने फ़ोटो पर सफाई दी है कि यह उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू की पोती की शादी का फोटो है, वरिष्ठता के चलते दोनों को एक साथ बिठाया गया था,और इसके गलत मायने लगाए जा रहे हैं. दोनो के फोटो एक साथ होने से इस पर कमेंट आना जारी है आप भी लिंक में जाकर कमेंट देख सकते हैं।

Leave a Comment