छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल कल से यूपी में, लखनऊ से खीरी तक चार जिलों में कर सकते हैं रैली

(The_UpTop_Voice) . उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 और 23 दिसंबर को चार जिलों में सभाएं करेंगे. सबसे पहले सीएम बघेल लखनऊ में इन सभाओं की शुरुआत करेंगे. 22 दिसंबर यानी बुधवार को सीएम भूपेश बघेल लखनऊ के बीकेटी विधान सभा क्षेत्र के इटौंजा गांव से सभा करेंगे जिसमें कानून व्यवस्था, महंगाई और किसानों के सवाल पर यूपी सरकार को घेरे में लिया जाएगा. इसके बाद सीएम बघेल लखीमपुर, गोरखपुर और अयोध्या में रैलियां कर सकते हैं हालांकि बाकी इन तीन जगह की रैलियां अभी फाइनल नहीं हुई हैं. आने वाले यूपी चुनावों के लिए सीएम भूपेश बघेल की सभाएं काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं.

इसी क्रम में लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खंड नकहा के केवलपुरवा गांव में स्थित जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में एक विशाल कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली होने जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल जनता को संबोधित करेंगे।

 लखीमपुर खीरी के एक होटल में प्रदेश महासचिव जनपद प्रभारी अभिषेक सिंह पटेल, छत्तीसगढ़ से आए विनय शील, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र चौधरी, संगठन प्रभारी सहजेंद्र दीक्षित एवं विश्व रिकॉर्डधारी यतीश शुक्ला ने बुधवार को नकहा के केवलपुरवा आ रहे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश सिंह बघेल के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया को प्रदान की।

Leave a Comment