
(The_UpTop_voice) लखीमपुर । आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत लखीमपुर में एक शाम राष्ट्र के नाम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध प्रसिद्ध गायक प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता एवं चित्रकार बाबा सत्यनारायण मौर्य के तत्वधान में सामूहिक ‘वंदे मातरम गायन’ एवं ‘राष्ट्र जागरण कार्यक्रम’ शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बड़े हर्षो उल्लाश के साथ में सम्पन्न हुआ।
बाबा सत्यनारायण मौर्य जी ने अपने प्रेरणाप्रद विचारो व स्वाधीनता आज़ादी के लिये शहीद हुये वीरो के बारे में बताते हुए उपस्थित जनमानस को मंत्रमुग्ध कर लिया।

कार्यक्रम में शहर विधायक योगेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के अरविंद गुप्ता,भाजपा जिला मंत्री अनुराग मिश्रा,भाजपा आईटी प्रमुख शौर्या सक्सेना एवं नगर पालिका चैयरमैन निरुपमा मौनी व डॉ.मौनी के साथ ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह व उ०प्र उधोग ब्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला जी के साथ तमाम ब्यापरीगण और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।





