- खीरी जिले के प्रभारी मंत्री ने अफसरों के साथ बैठक कर कहा कि वो जनता के सेवक बन पदीय निर्वाहन करें

(The_UpTop_Voice)
पलियाकलां (खीरी ) लखीमपुर : बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री व परिवहन मंत्री उप्र अशोक कटारिया अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद खीरी पहुंचे, जहां उनके जनपद आगमन पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह एवं एसपी संजीव सुमन ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इसके बाद प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की। कहा, अधिकारी जनता का सेवक बनकर अपने पदीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें। सीयूजी नंबर को जरूर उठावे, उसपर प्राप्त शिकायतों का तत्परता से गुणवत्ता परक निस्तारण करें। सीएम के नेतृत्व में पूरे यूपी में कानून का राज कायम है। वही अफसरों के पीठ पर सीएम का सीधा हाथ है। सच्चाई व समर्पण के साथ ऐसा काम करें कि लोग हमेशा याद रखें। अच्छा काम करने वालों की यश कीर्ति अपने आप फैलती है। जनपद खीरी में अफसरों के नेतृत्व में बेहतर काम हुआ है, जिसे वह आगे भी जारी रखेंगे। जनता को प्राथमिकता में लेकर अपने कामों को निष्पादित करें।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मौजूद अफसरों को निर्देश दिए कि सरकारी नंबर सीयूजी पर फोन ना उठाने की दशा में कॉल बैक करें। डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने जिले में खाद्यान्न व अन्य अनुमन्य सामग्री के वितरण की प्रोग्रेस बताइ। डिप्टी आरएमओ ने जिले में अबतक 155 क्रय केंद्रों पर 21093 किसानों से 1.72 लाख मैट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जोकि लक्ष्य का 64.54 फ़ीसदी खरीद हुई। उन्होंने धान क्रय की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। डीसीओ ने चीनी मिलवार गन्ना मूल्य भुगतान की जानकारी दी।
बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि अच्छा होने की कोई सीमा नहीं इसलिए और बेहतर अधिक रिफॉर्म करें। उन्होंने मौजूद अफसरों से उनकी समस्याएं जानी। बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, भाजपा के जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन, सभी एसडीएम सीओ सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।





