… आख़िर अखिलेश ने कमल के निशान को क्यों किया ट्वीट, ‘लिखा सबका साथ सबका विकास हमेशा शिखर पर’

  • समाजवादी इत्र और जैन कारोबारी पर छापे को लेकर भाजपा और समर्थक अखिलेश यादव पर हमलावर है, अब अखिलेश ने भाजपा के चुनाव निशान के साथ एक ‘शिखर’ पोस्टर ट्वीट किया है, जिसमे अखिलेश ने भाजपा पर कटाक्ष किया है,

(The_uptop_voice) टीम डिजिटल लखनऊ। कानपुर में आयकर और जीएसटी छापेमारी मे मिले 137 करोड़ को लेकर भाजपा इत्र कारोबारी के नाम पर समाजवादी पार्टी को घेरने में लगी है, लेकिन अखिलेश यादव इस बात को नकारते रहे हैं, अब अखिलेश ने एक ट्वीट कर शिखर ग्रुप को भाजपा का ही करार दिया है।

रविवार रात को अखिलेश ने भाजपा के कमल निशान को शिखर ग्रुप के मिक्स पोस्टर को ट्वीट किया, अखिलेश ने लिखा

‘झूठ के फूल’ की मिल गयी जड़
भाजपा के गिरते स्तर का शिखर

इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर रिट्वीट कर कहा था कि कानपुर के कारोबारी के वहां छापेमारी को सपा से न जोड़ा जाये। अखिलेश ने कहा कि पीयूष जैन का सपा एमएलसी पम्मी जैन से कोई संबंध नहीं है। वहीं समाजवादी इत्र बनाने वाले कारोबारी पीयूष जैन के यहा जीएसटी और आयकर विभाग की कार्रवाई में करीब 160 करोड़ की नकदी और कई अहम दस्तावेज जब्त किये जाने की खबर है। 

Leave a Comment