लखीमपुर पहुंची जन-विश्वास यात्रा, हुआ स्वागत, अजान में भाजपा कार्यालय का का हुआ उद्घघाटन,

  • रविवार को भाजपा की जन-विश्वास यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ, शनिवार को यात्रा पलिया विधानसभा से गोला पहुंची थी

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। भाजपा की जन विश्वास यात्रा उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव के मद्देनजर जारी है।
गोला नगर में रात्रि प्रवास के उपरांत गोला से अजान पहुंची जहां गोला विधानसभा के जनसंपर्क कार्यालय का उद्धघाटन हुआ, साथ ही एक सभा का आयोजन हुआ । सभा को प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रज़ा ने संबोधित करते कहा कि अब प्रदेश में कानून का राज है, पहले पुलिस गुंडों से डरती थी, अब राज्य के गुंडे पुलिस से डरते है, ऐसा कानून का राज है कि राज्य में शान्ति है।

नियुक्तियों को लेकर पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए मोहसिन रज़ा ने कहा कि पहले होटलों में सैफई के लोग झोला लेकर बैठते थे और नियुक्तियां बेचते थे चाहे ट्रांसफर उद्योग हो या नियुक्तियां। आज 5 लाख नियुक्तियां हुई है जिसमे सभी जातियों का समायोजन हुआ है, सभी वर्ग के युवा नौकरी पा रहे हैं।

Leave a Comment