- भाजपा सांसद वरुण गांधी के तेवर तल्ख हैं, एक बार फिर से अपनी ही सरकार से सवाल कर रहे हैं, उन्होंने राजनैतिक दिन में रैली के बाद रात को कर्फ़्यू लगाने के आदेश पर सवाल उठाए हैं
(The_UpTop_Voice) लख़नऊ। सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर ट्विटर पर सरकार से सवाल किया है, साथ ही आम लोगों से राय भी मांगी है, उन्होंने रैलियों में लाखों की भीड़ बुलाने और रात को कर्फ़्यू के आदेश पालन करने को लेकर अपनी ही पार्टी की नीति पर सवाल उठाया है।
पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी पिछले तीन माह से लगातार सरकार को कई मुद्दों पर घेरते रहे है। उन्होंने किसानों के मुद्दे को लेकर पार्टी के फैसलों के खिलाफ, संविदाकर्मियों के हक के लिए ट्विटर पर लगातार पोस्ट किया है। अब उन्होंने सरकार के रात कर्फ़्यू लगाने के आदेश पर सवाल किया है,
रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना – यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है।
— Varun Gandhi (@varungandhi80) December 27, 2021
उत्तर प्रदेश की सीमित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर हमें इमानदारी से यह तय करना पड़ेगा कि हमारी प्राथमिकता भयावह ओमीक्रोन के प्रसार को रोकना है अथवा चुनावी शक्ति प्रदर्शन।
इनसे पहले पीलीभीत में सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे संविदाकर्मियों के लिए ट्वीट किया था,
माना जा रहा है कि वरुण गांधी सरकार से लगातार नाराज चल रहे हैं, साथ ही किसानो के आंदोलन के चलते अपनी संसदीय सीट पीलीभीत में क्षेत्र के किसानों से नाराजगी नही लेना चाहते हैं।
आज पीलीभीत में संविदा कर्मियों जिनमें मनरेगा, स्वास्थ्य,आंगनबाड़ी,आशा बहुएं,शिक्षामित्रों व अन्य की वेदना को जाना।
— Varun Gandhi (@varungandhi80) December 20, 2021
संविदा कर्मी भी दूसरे सरकारी कर्मचारियों की तरह समान मानदेय के साथ समान सम्मान के भी हकदार हैं।नियमितीकरण और सम्मान की इस लड़ाई में मैं इनके साथ अंत तक खड़ा रहूंगा। pic.twitter.com/AqCCsYEzgB





