देखिए, समाजवादी पार्टी की बूथ कमेटी बैठक में क्या दी गयी जिम्मेदारियां

  • लखीमपुर के गोला विधानसभा में पूर्व विधायक विनय तिवारी ने पार्टी के जमीनी नेताओं से मुलाकात की, और अखिलेश का संदेश दिया कि….
लखीमपुर जिले के गोला विधानसभा में बिजुआ के एक स्कूल में बैठक में शामिल सपा नेता

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर / बिजुआ/मैलानी। चुनावी दौर जारी है, बैठकों का सिलसिला शुरू हो चुका है, भाजपा चुनावी सम्पर्क की पहल कर चुकी है, अब सपा खेमे से भी तेजी जारी है। गोला विधानसभा में पूर्व विधायक विनय तिवारी ने इसी को लेकर बूथ कमेटी के साथ बैठक कर अखिलेश का संदेश दिया, साथ ही बडी जिम्मेदारी भी दी।


बिजुआ के एक विद्यालय में पांच सेक्टर जोन के बूथ व सेक्टर प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई , दूसरी बैठक मैलानी जोन की नरेश यादव के आवास पर हुई जिसमें सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विनय तिवारी मौजूद रहे, आयोजक आलोक मिश्रा रहे ।

पूर्व विधायक विनय तिवारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता मंहगाई से परेशान है इस सरकार में आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है उत्तर प्रदेश की जनता आज अखिलेश यादव की तरफ आस लगा कर देख रही है।उन्होनें सभी बूथ अध्यक्षों से कहा कि वो गांव में लोगों को अखिलेश का संदेश पहुंचाए कि उनके एक वोट से सरकार तो बदलेगी ही, लेकिन प्रदेश में विकास की रुकी रफ्तार भी शुरू होगी। जिला अध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास पुरुष अखिलेश यादव ने 2012 की सरकार में यह साबित कर दिया कि सरकार कैसे चलाई जाती है, वर्तमान की भाजपा सरकार ने सिर्फ झूठ के दम पर 2017 की सत्ता हासिल कर प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है उन्होने कहा कि सपा की वापसी तय है। बैठक को विधानसभा अध्यक्ष शेर सिंह यादव ,विधानसभा उपाध्यक्ष इरफान खान व जुबेर खान ने भी सम्बोधित किया।

इस मौके पर आयोजक आलोक मिश्रा,कपिल शर्मा,अशोक कश्यप,लक्ष्मीकांत दीक्षित,बसन्त कश्यप,देवेंद्र मिश्रा, राहुल नयन मिश्रा,मोहम्मद इशरत, शिव कांत मिश्रा,आलोक अग्निहोत्री, चन्दन अवस्थी,लल्लन मिश्रा,धीरज राज,पिंटू अवस्थी,सुधीर तिवारी,धीरेन्द्र यादव आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment