(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। लखीमपुर खीरी जिले में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के बाद माहौल बनाने आये राजभर ऐसा बोल गए कि अचानक लोग अचंभे में पड़ गए बाद में लोगों में इशारा किया तो उन्होंने अपने कथन को सही किया.

समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का लखीमपुर खीरी के पलिया विधानसभा में दिया गया भाषण सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. पलिया तहसील इलाके में एक कार्यक्रम में श्री राजभर ने कहा कि एक अन्य समाज के कार्यक्रम में उन्होंने उन लोगों से पूछा कि आप क्या चाहते हो तो उनके मुताबिक समाज के लोगों ने उनसे कहा कि अखिलेश से गठबंधन करके अच्छा काम किया है और अब हम लोगों को भी भरोसा हो गया है और समाजवादी पार्टी की विदाई हम लोग करके ही मानेंगें,
यह बात खुद मंच से श्री राजभर बोल रहे थे जिससे वहां मौजूद लोग हैरत में पड़ गए, हालांकि यह मामला जुबान फिसलने का था. जहाँ उन्हें भाजपा का नाम लेना चाहिए था न कि समाजवादी पार्टी का । बाद में मंच पर बैठे लोगों ने उनकी भूल सुधार कराई।





