लखीमपुर में पांच स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा समाप्ति की नोटिस

खीरी जिले में डीएम ने पांच स्वास्थ्य कार्मिकों को सेवा समाप्ति की नोटिस थमा दी है, अब विभाग में हड़कम्प मचा है,

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने पांच स्वास्थ्य कार्मिकों की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश दे दिए। जिलाधिकारी की इस कार्यवाही से विभागीय अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। डीएम जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, उन्होंने गंभीर शिकायतों के आधार पर बीपीएम पंकज आस्थाना, विकास श्रीवास्तव, बीसीपीएम श्रीमती अलका चतुर्वेदी, रोहित पाल व बीएएम मधुकर श्रीवास्तव को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ये संविदा कर्मचारी नेशनल हेल्थ मिशन के तहत जिले में तैनात है। डीएम ने बताया कि इनके खिलाफ गम्भीर शिकायते है। ब्लाक स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में भी इनका कार्य संतोष जनक नही है, डीएम के निर्णय से हड़कंप है, डीएम ने कहा कि जिले की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की गठित सभी निगरानी समितियों को फील्ड में एक्टिवेट किया जाए।

Leave a Comment