– सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पलिया में भाजपा को निशाने पर लिया, उन्होंने भाजपा की जन विश्वाश रैली पर तंज करते हुए कहा कि उनकी अब वो पार्टी 300 के पार बहुमत मांग रही है, उसका कहना है कि हमे इस बार 300 से ज्यादा सीटें दो हम 3000 गैस देंगे, और 300 में सरसों का तेल उपलब्ध कराएंगे।

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। खीरी जिले में गुरुवार को पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा चोर पार्टी है, देश में महंगाई लाने वाली इस सरकार को उखाड़ फेंकना है.
राजभर ने कहा कि किसी भी पार्टी की सरकार जनगणना कराना नहीं चाहती है. सत्ताधारी पार्टी जातीय जनगणना कराने से इसलिए बच रही है क्योंकि गणना होने के बाद सरकार को फंड रिलीज करना होगा. जब तक जनगणना नहीं होगी, तब तक दलितों, पिछड़ों को सम्मान नहीं मिलेगा. संविधान में हर 10साल में जातिगत जनगणना कराने का प्रावधान दिया गया है,लेकिन आज तक केंद्र की किसी सरकार ने ये काम नही किया.
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बीजेपी की जन विश्वास रैली पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि बीजेपी की जन विश्वास यात्रा गांव-गांव जाकर यह बता रही है कि आपने 2017 में हम पर विश्वास किया था. जनता ने 2017 में बीजेपी पर विश्वास करके बहुमत से सरकार बनाई थी, तो बीजेपी ने महंगाई बढ़ाई है.
राजभर ने कहा कि छुट्टा सांड फसल तो बर्बाद कर ही रहे हैं, साथ मे रोड एक्सीडेंट में हो रही मौतों का बहुत बड़ा कारण है,मोदी और योगी जी को इस पर भी तो बोलना चाहिए,उन्होंने गन्ना भुगतान का भी मुद्दा उठाया।





