कटरा जम्मू में बड़ा हादसा, माता वैष्णों देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मौत, एएनआई ने दी जानकारी

नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से लगभग एक दर्जन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. वहीं तमाम लोग घायल हैं, प्रधानमंत्री ने इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है.

बचाव और राहत कार्य मे लगी मेडिकल टीम – साभार ANI

(The_UpTop_Voice) डिजिटल टीम। जम्मू कश्मीर के कटरा में स्थिति माता वैष्णों देवी मंदिर में बीती रात अचानक भगदड मचने से हुए हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गए है, समाचार न्यूज़ ANI ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अभी राहत कार्य जारी है.

हादसा रात के ढाई बजे के बीच के बताया जा रहा है. कुल सटीक मौतों की संख्या की पुष्टि और घायलों की संख्या की जानकारी अभी नही हो सकी है, माना जा रहा है कि अभी काफी और लोग भी घायल हैं, जिन्हें भीड़ से निकाला जाए रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी खुद हादसे पर रख रहे हैं निगाह, जताया अफसोस, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके हादसे पर अफसोस जाहिर किया है, उन्होंने ट्वीट के माध्यम से हताहतों के परिजनों से संवेदना जताई है, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

Leave a Comment