पंजाब से खीरी के पलिया आ रही प्राइवेट बस खुटार के पास दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर समेत कुछ सवारियां घायल

  • पंजाब के लुधियाना शहर से लखीमपुर खीरी जिले के लिए निकली डबल डेकर बस शाहजहांपुर – खीरी जिले के बॉर्डर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें ड्राइवर समेत कुछ सवारियों को चोट लगी है ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया सवारियों को सुरक्षित दूसरी बस से उनके गंतव्य भीरा पलिया भेजा रहा है.

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर/शाहजहांपुर। पंजाब के लुधियाना शहर से लखीमपुर खीरी आ रही एक डबल डेकर प्राइवेट बस अपने गंतव्य पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा खुटार से मैलानी के बीच मे हुआ है. बस पलिया के ट्रांसपोर्टर ब्लूहॉर्स कम्पनी की है.

मैलानी और खुटार के बीच हुआ हादसा

बताया जाता है कोहरा ज्यादा होने के कारण ड्राइवर को सामने से आने वाला ट्रक वाहन स्पष्ट नहीं दिख सका, जिससे ड्राइवर साइड बस टकरा गई. हादसे में बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, बस के ड्राइवर साइड के केबिन के शीशे टूट कर यात्रियों पर गिर जाने से कुछ यात्रियों के हाथ में चोट आई हैं. और शीशे लगने से हल्की खरोच आई है. फिलहाल यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए दूसरी बस मंगाई जा रही है, और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल ड्राइवर को अस्पताल भेजा गया है. हादसे के बारे में बस में बैठी सवारियों ने बताया कि सुबह जब खुटार से बस चली, तब कोहरा बहुत ज्यादा था, खुटार से कुछ ही दूरी पर बस बढ़ी तब तक सामने से ट्रक आ गया, और ट्रक टकराने से अचानक बहुत तेज आवाज आई और बस के शीशे टूट कर के दिन में आ गए, सभी बहुत डर गए थे. बस का ड्राइवर घायल है, उसको सवारियों ने ही सुरक्षित बाहर निकाला, फिर स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस नहीं पहुंची है.

Leave a Comment