नए साल पर गूडवर्क के साथ भीरा पुलिस ने खोला खाता, कच्ची शराब के साथ एक को लिया हिरासत में,

  • पुलिस कितनी भी आधुनिक बन जाये, लेकिन नए साल की आधी रात को किसी गुडवर्क के साथ खाता खोलकर मुकदमा लिखने की पुरानी परम्परा आज भी जारी है. यही नही बीते साल का आखिरी मुकदमा भी गुडवर्क का ही रहा.
भीरा थाने में साल के पहले दिन दर्ज पहला मुकदमा का आरोपी

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर/भीरा। पुलिस ने नए साल की शुरुआत गुडवर्क के साथ की है, भीरा थाने में आधी रात को जब साल का कैलेंडर बदला तो मुकदमा नम्बर एक पर शराब बरामद लिखा गया, वहीं आखिरी मुकदमा अवैध असलहा का लिखा गया.

थाना भीरा पुलिस ने शनिवार को गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर भारत निवासी त्रिकोलिया थाना भीरा खीरी को 20 ली. अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना भीरा पर मुअसं-01/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर  अग्रिम विधिक कार्यवाही की। वहीं जाते हुए साल में भीरा पुलिस ने दरियाबाद निवासी प्रमोद मिश्रा को 315 बोर अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया. जिसका मुकदमा नम्बर 396/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम में दर्ज किया.

Leave a Comment