खीरी पुलिस का बड़ा गुडवर्क, 36 घण्टे में मोहम्मदी से गुमशुदा हुई तीनों बालिकाओं को किया बरामद,

  • मोहम्मदी कोतवाली से 30दिसम्बर को घर से स्कूल गयीं तीन छात्राओं के गायब होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिल गयी, लगभग 36 घंटे के अंदर ही खीरी पुलिस ने उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। उन्हें कॉउंसलिंग के लिए वनस्टाप सेंटर भेजा गया।

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। लखीमपुर खीरी की कोतवाली मोहम्मदी में तीन नाबालिक बालिकाओं के गुमशुदा होने के सम्बन्ध में 30दिसंबर को अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था । घटना की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने चार टीमो का गठन किया । एसपी ने सभी टीमो को बालिकाओं की शीघ्र सुरक्षित बरामदगी के निर्देश देते हुए खुद निगाह रखी।

जिसमे एक टीम ने सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया । दूसरी टीम ने बालिकाओं के परिजनो, उनकी सहेलियों और कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की । उधर तीसरी टीम लगातार सूचनाओं के आधार और सुरागसी का सत्यापन करती रही, तथा चौथी टीम सर्विलांस मोबाइल लोकोशनो पर तत्काल पहुंच कर अपने कार्य मे जुटी रही. टीम वर्क के चलते तीनों बालिकाओं को सकुशल सीलमपुर मैट्रो स्टेशन नई दिल्ली के बाहर पार्किंग स्थल से बरामद करने में सफलता मिली।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में बालिकाओं ने बताया की हम तीनों सहेलिया अपने-अपने परिजनों के व्यवहार से दुखी एवं नाराज होकर स्वेच्छा से स्कूल के लिये बता कर घर से निकले थे । हम लोग पहले शाहजहाँपुर होते हुए दिल्ली के लिए निकल गये थे हम लोग कही भी रूके नही थे और लगातार सफर कर रहे थे । इस दौरान अपने परिजनो एवं अपनी सहेलियों से टेलीफोन के माध्यम से सम्पर्क में थे । हम लोग घर नही आना चाहते थे परन्तु थाना मोहम्मदी पुलिस टीम द्वारा हम लोगो को खोज लिया गया ।
वही पुलिस द्वारा तीनो बालिकाओं की वर्तमान मानसिक स्थिति को सृढृढ करने के लिए उनकी काउसलिंग किया जाना नितान्त आवश्यक था । अतएव परिजनो से बालिकाओं की मुलाकत कराने के पश्चात उन्हे काउसलिंग हेतु वनस्टाप सेन्टर खीरी रवाना किया गया ।
वही सकुशल बरामदगी होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की है ।

Leave a Comment