- बहुजन समाज पार्टी ने साल 2022 के पहले दिन ही पार्टी से चार नेताओं को निष्कासन कर दिया जिसमें दो पूर्व जिला अध्यक्ष और तो आगामी विधानसभा में विधायक पद के प्रत्याशी माने जा रहे थे यह निष्कासन जिला कमेटी की तरफ से किए गए हैं जिनमें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में साल 2022 के पहले दिन ही बहुजन समाज पार्टी ने अपनी पार्टी के चार नेताओं को निकाल दिया है, जिनमें दो पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं, और दो नेता आगामी विधानसभा में पार्टी के प्रत्याशी बनने जा रहे थे।
लखीमपुर के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के लेटर पेड पर जारी पत्र में पार्टी से पूर्व जिलाध्यक्ष उमा शंकर गौतम, प्रमोद चौधरी के अलावा लखीमपुर सीट से विधायक पद के प्रत्याशी माने जा रहे मोहन बाजपेई और जिले की एक अन्य सीट से प्रत्याशी की तैयारी मस जुटे दिनेश मास्टर को निकाल देने का पत्र जारी हुआ है।





