राकेश टिकैत ने देश को बताया ट्रिपल ‘T’ प्लान, सरकार को दी ये चेतावनी..

किसान नेता राकेश टिकैत साल के पहले दिन ही सरकार को चेतावनी दे डाली, ट्रैक्टर पर बैठकर पहली जनवरी को लाइव आकर कहा कि देश का किसान आपके द्वारा किये वादे याद दिला रहा है, उनकी आय दुगुनी हो, एमएसपी पर कार्य शुरू कीजिए साथ ही देश को ट्रिपल टी (T T T ) का फॉर्मूला भी बताया.

The_UpTop_Voice) team digital। किसान नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को साल के पहले दिन ही सरकार को उनका वादा याद दिलाते ही चेतावनी दे डाली। ट्रैक्टर पर बैठकर फेसबुक लाइव आकर देश को नए साल की बधाई दी साथ ही अपने इस साल के अगले पड़ाव का खुलसा कर दिया। वही देश के सामने ट्रिपल टी का प्लान बताते हुए सरकार को एक खरा सन्देश दिया।

ऑस्ट्रेलिया से दुग्ध पॉलिसी के करार पर उठाए सवाल

किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार के ऑस्ट्रेलिया से किए जाने वाली उस दुग्ध पॉलिसी को लेकर सवाल किया है कि क्या सरकार अपने देश मे दुधारू जानवरों को पालने से लोगों को हटाना चाह रही है, क्यों कि दूध ऑस्ट्रेलिया से सस्ता आ जायेगा लेकिन खेतो को जो जानवरों से खाद मिलती है जिससे खेती का प्राकृतिक उपचार होता है वो कैसे होगा फिर! उन्होंने इस फ़ैसले को किसानों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया कहा कि किसान इसका भी विरोध करेगा।

किसान नेता ने बताया क्या है ट्रिपल T का प्लान

राकेश टिकैत ने अपने ट्रैक्टर पर बैठकर जब लाइव की शुरुआत की तो कहा कि ये ही ट्रैक्टर खेत मे चलता है और ये ही ट्रैक्टर आंदोलन में भी चलता है , कहा कि अगर सरकार ने अपने किये गए वादों को पूरा करने की शुरुआत नही कि तो 15 जनवरी को होने वाली सँयुक्त किसान मोर्चा की बैठक काफी महत्त्वपूर्ण हो जाएगी। साथ ही उन्होंने ट्रिपल टी के बारे में बताया कि कि इस देश का जवान सरहद पर ‘टैंक’ चलाएगा, किसान ‘ट्रैक्टर’ चलाएगा, और नौजवान ‘ट्विटर’ चलाएगा।

किसानों से कहा कि वो लोग हमेशा अपने ट्रैक्टर लेकर तैयार रहें, ये ही उन्हें जीत दिलायेगा।

पांच जनवरी से 23 जनवरी’ तक के बताए अपने कार्यक्रम

राकेश टिकैत ने बताया कि वो 23 जनवरी तक यूपी समेत राजस्थान, पंजाब के दौरे पर रहेंगे, जिनमे किसानो से मिलने के अलावा किसानों की समस्याओ पर चर्चा भी करेंगे। साथ ही कुछ बीच के दिनों में आवश्यक मीटिंग में भी पहुंच सकते हैं।

Leave a Comment