किसान नेता वीएम सिंह ने भुगतान पर विलम्ब ब्याज को लेकर सरकार की नीयत पर उठाया सवाल

  • राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया सरदार वीएम सिंह ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमे गन्ना भुगतान पर विलंब ब्याज को लेकर सरकार की नियत पर सवाल उठाया है, साथ ही 3 दिन पहले वीडियो पोस्ट कर इस ब्याज माफी और किसानों की बर्बादी के पीछे पूर्व सरकार में अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया है

( द यूपी टॉप वॉइस ) टीम डिजिटल। किसानों को 7 जनवरी 2022 तक बकाया भुगतान पर विलंब ब्याज देने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई है। इससे पहले 29 दिसंबर को पीएम सिंह ने एक वीडियो जारी कर इस ब्याज माफ करने के पिछली सरकार के फैसले को जिम्मेदार ठहराते हुए अखिलेश यादव को किसानों की बर्बादी का कारण बताया है,

सरकार के इस फैसले को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया सरदार वीएम सिंह ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें अखबार की कटिंग लगाते हुए कहा है कि सरकार एक तरफ गन्ना-गन्ना करके किसानों की हितैषी बन रही है, दूसरी तरफ किसानों को मिलने वाले भुगतान को लेकर हुए विलम्ब पर ब्याज देने का जो हाइकोर्ट का फैसला आ चुका था, उसी के खिलाफ वो सुप्रीम कोर्ट चली गयी है, जिससे सरकार की नियत साफ पता चल रही है कि वह किसानों के साथ नहीं है।

वीएम सिंह ने साल 2021 के जाते-जाते 29 दिसंबर को एक वीडियो शेयर कर गन्ना किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस ब्याज माफी को पिछली सरकार ने किया था. अगर अखिलेश सरकार इतना बड़ा ब्याज माफ नहीं करती तो उन्हें कोर्ट नहीं जाना पड़ता, और वही कोर्ट में लड़ाई अभी तक लड़ रहे हैं, मौजूदा सरकार हाईकोर्ट में जब हार गई तो उसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई है।

पोस्ट को देखें

Leave a Comment