दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रक से टकराई मिनी बस, तीन नेपाली यात्रियों की मौत कई घायल,

  • एनएच 730 पीलीभीत बस्ती मार्ग पर शनिवार कि सुबह एक ट्रक और मेटाडोर की टकराने में एक की मौत हुई थी वही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक मौके से नहीं हटाया गया, इस लापरवाही से रविवार की रात को एक और हादसा हो गया जिसमें तीन नेपाली नागरिकों की मौत हो गई कई घायल हैं.

( द यूपी टॉप वॉइस) लखीमपुर। नेशनल हाईवे 730 पीलीभीत बस्ती मार्ग पर एक दिन पहले हुई दुर्घटना के चलते खड़े ट्रक ट्रक में नेपाली यात्रियों को लेकर जा रही मिनी बस टकरा जाने से तीन नेपाली नागरिकों की मौत हो गई। हादसा ईसानगर थाना इलाके के लुधौनी ग्राम के पास हुआ है।

हादसा शनिवार रविवार की मध्य रात को 1:00 बजे के करीब हुआ है। यात्री बस हिमाचल प्रदेश से नेपाली नागरिकों को लेकर नेपाल जा रही थी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है, वहीं घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।

मिनी टूरिस्ट बस संख्या UP37E 3976 हिमाचल प्रदेश के जिला जींद और से 14 नेपाली नागरिकों को लेकर लखीमपुर खीरी से गुजर रही थी। तभी शारदा पुल के पास एक दिन पहले ट्रक और डीसीएम की टक्कर होने के बाद ट्रक मौके पर ही खड़ा था, उस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में यह मिनी बस टकरा गई, जिससे बस में सवार कुल 14 लोगों में से 3 की मौके पर मौत हो गई, छह लोग घायल हो गए, घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। रात में ही पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से किनारे करवा दिया।

स्थानीय लोग बताते हैं अगर एक दिन पहले ही ट्रक मौके से हट जाता तो शायद यह हादसा नहीं होता.

  • एक दिन पहले हादसे में हुई थी मौत, वही ट्रक खड़ा था किनारे
लखीमपुर-खीरी में गन्ना लदे ट्रैक्टर से भिड़ा डीसीएम - Dainik Bhaskar

जिले के थाना ईसानगर क्षेत्र के लुधौनी गांव के समीप एनएच 730 पर शनिवार को खमरिया की तरफ से अमरोहा जा रही डीसीएम यूपी 23 टी 9050 की टक्कर सामने से ऐरा चीनी मिल में गन्ना लेकर जा रहे ट्रक यूपी 34 टी 3786 से हो गई थी। जिसमें डीसीएम चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी,

Leave a Comment