हत्या के प्रयास के नामजद आरोपी को कोतवाली सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी । पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या के प्रयास के नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली लखीमपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 03/22 धारा 307/504/506 भादवि में वांछित अभियुक्त विजय सिंह निवासी मोहल्ला हिदायत नगर थाना कोतवाली सदर खीरी को गिरफ्तार किया है। आरुई के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक अदद खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया।

Leave a Comment