कोरोना का बढ़ता असर, 3 जनवरी से हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई

  • रविवार को कोरोना का आंकड़ा प्रदेश में 500 पार कर गया, ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद होने का आदेश आ गया, वाराणसी में सभी कॉलेज बन्द होने का आदेश जारी हो गया. उधर कोरोना के चलते कोर्ट पर भी असर हुआ है,

(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल / लख़नऊ। प्रदेश में कोरोना का आकंड़ा बढ़ता हुआ देखकर हाईकोर्ट प्रयागराज और लखनऊ में अब फिजिकल सुनवाई नही होगी।

कोरोना के चलते सोमवार से इलाहाबाद हाईकोर्ट और इसके लखनऊ खंडपीठ में केसों की ऑनलाइन (वर्चुअल) सुनवाई होगी। 3 जनवरी से फिलहाल फिजिकल सुनवाई पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रशासनिक कमेटी ने रविवार देर शाम लिया। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने भी 3 जनवरी से अगले दो सप्ताह के लिए ऑनलाइन सुनवाई करने का निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को इससे जुड़ा सर्कुलर जारी किया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कार्यालय ने सभी सरकारी वकीलों को सुबह 9.30 बजे मुख्य स्थाई अधिवक्ता कार्यालय में आने का अनुरोध किया है। ताकि वे सोमवार से ऑनलाइन बहस के लिए तैयार हो सके। हाईकोर्ट प्रशासनिक कमेटी के सीनियर जजों ने यह फैसला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद लिया। चीफ जस्टिस राजेश बिंदल की अगुवाई में प्रशासनिक कमेटी के इस फैसले को बार एसोसिएशन को अवगत करा दिया गया है।

Leave a Comment