बहूजन समाज पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्याक्ष अजय चौधरी का पलिया के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया, पार्टी ने कल ही चार नेताओं के निष्कासन किया गया था।
(The_Uptop_voice) लखीमपुर / पलिया । बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय चौधरी का पलिया विधान सभा 137 के बसपा के कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को बहुजन मिशन का पाठ पढ़ाते हुए होने वाले विधान सभा के चुनाव में सभी पार्टी पदादिकारीयो व कार्यकर्ताओ को चुनाव को जीतने का मंत्र दिया।

मुख्य सेक्टर प्रभारी सत्येन्द्र राजवंशी जी ने भी कार्यकर्ताओ में चुनावी जोश भरते हुए चुनाव में जी जान से लग जाने की बात कही। सभा को मुख्य रुप से राम सेवक बाबू , पूर्व जिला उपाध्यक्ष अयूब खॉ, राम सुभाष निषाद,विधान सभा अध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम, विधान सभा संयोजक दयाराम गौतम, कुतबुद्दीन अन्सारी, मोती लाल बोध, मुख्य सेक्टर प्रभारी,पलिया नगर अध्यक्ष मन्सूर खाँ ने सम्बोधित किया। जिला अध्यक्ष अजय चौधरी का स्वागत संतोष सिंह बन्जारा,विधान सभा महासचिव दितेन्दा कश्यप,विधान सभा कोषाध्यक्ष बबलू गौतम,नगर उपाध्यक्ष किस्मत अली कादरी,सर्फराज आलम,नगर महासचिव शाहीद अली,विमोद गौतम,शिव प्रसाद आदि लोगो ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव वालेश्वर राणा ने की।





